Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली के ITO के पास कलस्टर बस में बम की सूचना मिलने के बाद लोगों में अफरातफरी
  • दिल्ली
  • देश

राजधानी दिल्ली के ITO के पास कलस्टर बस में बम की सूचना मिलने के बाद लोगों में अफरातफरी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

देश की राजधानी दिल्ली के आइटीओ इलाके मंगलवार दोपहर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां पर बस में बम की सूचना मिली। हालांकि, जांच में बैग में मेडिकल किट मिली। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और दिल्ली पुलिस ने राहत की सांस ली। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर में आइटीओ के पास एक कलस्टर बस में बम मिलने की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई। बस में बैठी सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

वहीं, इस दौरान बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और बस को सड़क किनारे लगाया। इस दौरान ड्राइवर के चालक ने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद बस में सवार यात्रियों के फोन से दिल्ली पुलिस को कॉल किया गया और बस में रखे एक लावारिस सूटकेस की जानकारी दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम विस्फोटक की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने जांच की। वहीं, पुलिस ने जांच में पाया कि बैग में मेडिकल किट रखी हैं। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने राहत की सांस लीं।

इससे पहले 29 जनवरी को तुगलक रोड थाने से कुछ दूरी पर इजराइल दूतावास के बम धमाके हुए थे, जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूटे थे। फिलहाल इस मामले की जांच एनआइए कर रही है। बम धमाका करने वाले तथाकथित आरोपितों ने एक लेटर बम भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह तो ट्रायल है।

26 जनवरी से पहले नोएडा में दो दिन मिले थे बम

इससे पहले भी गणतंत्र दिवस से पहले दिल्‍ली से सटे नोएडा में पुलिस को दो दिन बम मिले थे। हालांकि पुलिस की सूझबूझ से इसे डिफ्यूज कर दिया गया था। सुरक्षा एजेंसी बम मिलने के बाद 26 जनवरी की सुरक्षा को और कड़ी कर दी थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के नवी मुंबई की कैमिकल फैक्‍टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पंहुचा दमकल वाहन
Next: लखनऊ: छह से आठ तक कक्षाएं कल से होंगी शुरू, स्‍कूलों में तैयारियां पूरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.