Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली: महिलाओं की तस्‍वीरों के साथ छेड़छाड़ अश्‍लील बनाने वाले नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली: महिलाओं की तस्‍वीरों के साथ छेड़छाड़ अश्‍लील बनाने वाले नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images (1)

दिल्‍ली पुलिस ने एक ऐसे नाबालिग को गिरफ्तार किया है, जिसकी हरकत जानकर हर कोई दंग रहा गया। इस युवक ने महिलाओं की तस्‍वीरों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें पहले तो अश्‍लील बना दिया और उसके बाद महिलाओं को ब्‍लैकमेल किया। युवक ने मांग पूरी नहीं करने पर इन तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी।

गिरफ्तारी दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके से की गई थी। युवक महिलाओं की तस्वीरों को अश्‍लील सामग्री में एडिट कर रहा था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि आरोपी इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें लेता था और पीड़ितों को ब्लैकमेल करता था। मांग नहीं पूरी होने पर वह उन तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देता था।

आरोपी की पहचान रहीम खान के रूप में हुई है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से वह महिलाओं की तस्वीरों को मॉर्फ करते थे। आरोपी छह महीने से इस अपराध में शामिल था।

पिछले साल दिसंबर में इसी तरह की एक घटना में एक 26 वर्षीय कॉमर्स स्नातक को दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की तस्वीरों को मॉर्फ करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ऐसा माना जाता था कि आरोपी ने कम से कम 100 महिलाओं को निशाना बनाया। आरोपी की पहचान सुमित झा के रूप में हुई, जो नोएडा का रहने वाला था।

झा ने दिल्ली के मालवीय नगर की एक महिला से संपर्क किया और सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी देकर उससे पैसे की मांग की।

आरोपी ने नोएडा के एक निजी स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद ओपन विश्वविद्यालय से बीकॉम किया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां हुई तेज, पूरे राज्य में लागू होगा समान आरक्षण
Next: अफगानिस्तान: पूर्वी नांगरहार प्रांत में पिछले पांच दिनों में मारे गए करोड़ों आतंकवादी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.