Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के राज से जल्द उठेगा पर्दा, अंतिम चरण में NCB की जांच
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के राज से जल्द उठेगा पर्दा, अंतिम चरण में NCB की जांच

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

सुशांत सिंह राजपूत केस अब पूरी तरह साफ़ होने वाला है। जी दरअसल NCB इस केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। ऐसे में अब हाल ही में मिली खबर के मुताबिक NCB की यह जांच अंतिम चरण तक आ चुकी है। जी हाँ और अब किसी भी समय यह खुलासा हो सकता है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। वैसे खबर यह भी है कि NCB इस केस में अब चार्जशीट दाखिल करने ही वाली है।

जी दरअसल NCB के पास जांच पूरी करने के लिए 180 दिन की मोहलत मिली हुई है और यह मोहलत अब अपने आखिरी पड़ाव के करीब आ चुकी है। आपको बता दें कि यह मोहलत NDPS एक्ट के तहत दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक NCB जो अपनी पहली चार्जशीट दाखिल करेगी उसमें ज्यादातर उन आरोपियों के नाम होंगे जिन्हें पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में अरेस्ट किया गया था। बाकियों के नाम बाद वाली चार्जशीट में होंगे। वैसे आपको पता ही होगा एनसीबी ने पिछले साल अगस्त में सुशांत सिंह राजपूत का केस हाथ में लिया था। उसके बाद से अब तक जांच जारी है।

सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स केस में भी अब तक कई चौकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। ड्रग्स केस में पकडे गए रिया, शौविक, दीपेश, मिरांडा फिलहाल बेल पर हैं। वैसे अब तक कई ड्रग पेडलर्स और सप्लायर्स को पकड़ा जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में एनसीबी अब तक 33 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। अब यह देखना होगा कि अंतिम मुकाम पर पहुंचकर NCB क्या कहने वाली है।

Post navigation

Previous: जल्द ही आप अपनी बीमा पॉलिसियों को डिजिलॉकर में कर सकते हैं स्टोर, जानिए पूरा प्रोसेस
Next: कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन को लेकर WHO ने दी ये चौंकाने वाली जानकारी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.