Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Ind vs Eng: बोल्ड होने के बाद भी क्रीज पर काफी देर खड़े रहे विराट कोहली, जानिए कारण
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

Ind vs Eng: बोल्ड होने के बाद भी क्रीज पर काफी देर खड़े रहे विराट कोहली, जानिए कारण

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल बिना खाता खोले वापस लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी संभाली। स्पिनर जैक लीच ने पुजारा का विकेट झटका और इसके बाद मोइन अली ने कप्तान विराट कोहली को शून्य पर बोल्ड कर दिया।

दूसरा विकेट गिरने के बाद मैदान पर कदम रखने वाले कप्तान कोहली पांचवीं गेंद पर ही बोल्ड होकर वापस लौटना पड़ा। कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे कि मोइन अली की एक शानदार गेंद पर वह बोल्ड हो गए। यह गेंद कुछ ऐसी थी जिसके बारे में उनको कुछ पता ही नहीं चला। बोल्ड होने के बाद भी कोहली क्रीच पर ही खड़े रहे। उन्होंने नॉन स्ट्राइक पर खड़े रोहित शर्मा से पूछा कि क्या हुआ। उनको बोल्ड होने पर विश्वास ही नहीं हो रहा था।

क्या हुआ विराट कोहली के साथ

22 ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली को मोइन ने एक लाजवाब गेंद पर बोल्ड किया। गेंद ऑफ स्टंप से दूर गिरी और सीधा अंदर निकल गई। गेंद ने स्टंप के उपरी भाग को हिट किया और गिल्ली बिखर गई। कोहली क्रीज पर ही खड़े रहे और थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद कोहली के बोल्ड होने की पुष्टी की। 5 गेंद खेलने के बाद कोहली बिना कोई रन बनाए वापस पवेलियन लौट गए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवे पर एक साथ 130 गाड़ियां आपस में टकराई
Next: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए क्या है रेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.