Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए क्या है रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानिए क्या है रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल का असर घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट ऑयल की कीमत 62 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। शुक्रवार को ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 2.49 फीसद या 1.52 डॉलर की उछाल के साथ 62.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 2.54 फीसद या 1.48 डॉलर की तेजी के साथ 59.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि शनिवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।

देश में शनिवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 30 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 88.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में डीजल का भाव 36 पैसे बढ़कर 78.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत बढ़त के साथ 94.93 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल का भाव तेजी के साथ 85.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां शनिवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 90.70 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 83.86 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में शनिवार को पेट्रोल तेजी के साथ 89.73 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 82.33 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Ind vs Eng: बोल्ड होने के बाद भी क्रीज पर काफी देर खड़े रहे विराट कोहली, जानिए कारण
Next: जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होगी सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.