Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रिंकू शर्मा हत्याकांड: फारेंसिक व तकनीकी जांच शुरू, आरोपियों सहित इतनो की CDR जांच
  • दिल्ली
  • देश

रिंकू शर्मा हत्याकांड: फारेंसिक व तकनीकी जांच शुरू, आरोपियों सहित इतनो की CDR जांच

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुई रिंकू शर्मा हत्याकांड मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सुपूर्द होते ही जांच में तेजी आ गई है। स्थानीय पुलिस की तरफ से की गई जांच को क्राइम ब्रांच अब जल्द पूरा करने में जुट गई है। इसके लिए फारेंसिक व तकनीकी टीम के जरिये कई तथ्यों को एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में गिरफ्तार पांच आरोपियों और उनके करीबी नेटवर्क से जुड़े लोगों सहित 10 के काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है।

जांच में जुटी क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में स्थानीय पुलिस की टीम के पास आए कई अन्य तथ्यों का भी विश्लेषण करते हुए दोनों तरफ से हत्या को लेकर लग रहे आरोप-प्रत्यारोप की जांच कर रही है। क्राइम का कहना है कि इस मामले के चश्मदीदों, आरोपियों व पीड़ित परिवार के बयानों से जुड़ी कड़ियों की परत-दर-परत जांच की जाएगी। क्राइम ब्रांच की जांच-पड़ताल के बीच इलाके में अब भी माहौल तनावपूर्ण है। सुरक्षाबलों की तैनाती है और ये समय-समय पर गश्त भी कर रहे हैं, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व हालात को बिगाड़ने का प्रयास न करें।

हत्या के कारणों पर सवाल उठने पर जांच क्राइम ब्रांच को
चूंकि दोनों पक्षों के हत्या के कारणों को लेकर अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं और इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। वहीं मामले को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं का मौके पर जाने और सियासी बयान दिए जाने को लेकर मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। जिसके मद्देनजर इसकी जांच स्थानीय पुलिस के हटाकर क्राइम ब्रांच को सौपी गई है। क्राइम ब्रांच को इस मामले की चार्जशीट भी जल्द ही दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इन तरीको से साइनस में मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू उपचार
Next: लखनऊ एयरपोर्ट और आगरा एक्‍सप्रेस वे पर सवा तीन करोड़ के सोने के साथ छह तस्‍कर हुए गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.