Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश: सीधी बस हादसे में 3 और मिले शव, अब तक 50 लोगों की हुई मौत
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश: सीधी बस हादसे में 3 और मिले शव, अब तक 50 लोगों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Sidhi

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बस नहर के पानी में समा गई और 50 जिंदगियों को निगल लिया. सीधी बस हादसे में आज सुबह तीन शव और बरामद हुए हैं. मरने वालों की संख्या अब 50 तक पहुंच गई है. बस में 55 से अधिक लोग थे, जिनमें छात्र भी शामिल थे. बस में करीब 30 से 35 छात्र थे, जो सतना में एएनएम की परीक्षा देने जा रहे थे.

मध्य प्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस के मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिरने से 21 महिलाओं सहित 50 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में सुरक्षित बचाई गई एक यात्री ने बताया कि जिस समय बस सड़क से नहर में खिसक रही थी, उस वक्त यात्रियों ने बस की खिड़कियों के कांच तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए.

यात्रियों ने सुनाई आपबीती
यात्री ने बताया कि हादसे के वक्त बस बहुत तेज गति से चल रही थी और बस के नहर में गिरने से पहले उसका चालक वहां से कूद कर भाग गया. कूदने से पहले उसने लोगों को अपनी-अपनी जान बचाने के लिए भी कहा था. एएनएम (महिला स्वास्थ कार्यकर्ता) की भर्ती परीक्षा देने सतना जा रही विभा प्रजापति ने बताया, ‘बस में पानी भर गया और लोगों ने स्वयं को बचाने के लिए बस की खिड़कियों के कांच तोड़ने के प्रयास किए, लेकिन वे असफल रहे. मेरा भाई भी मेरे साथ इस बस में सवार था और मैंने अपने भाई को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन अब वह कहां है, मुझे इसका पता नहीं है. मैं अपने भाई को नहर में आधे रास्ते तक भी ले आई थी, लेकिन बाद में वह पीछे रह गया.’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य, घर बैठे ऐसे कर सकते है आवेदन
Next: महाराष्‍ट्र में दोबारा लग सकता है लॉकडाउन, उद्धव ठाकरे ने लोगों को दी ये चेतावनी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.