Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चिराग पासवान को आज लगेगा बड़ा झटका, लोजपा के कई वरिष्ठ नेता JDU की सदस्यता करेंगे ग्रहण
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

चिराग पासवान को आज लगेगा बड़ा झटका, लोजपा के कई वरिष्ठ नेता JDU की सदस्यता करेंगे ग्रहण

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20210117_201936

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भी यहां की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है. ​बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ खास करिश्मा न दिखा पाने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक और बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज JDU की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं. इन नेताओं में ​बिहार चुनाव के दौरान भाजपा से लोजपा में शामिल हुए रामेश्वर चौरसिया का नाम भी शामिल है.

जानकारी के अनुसार, लोजपा के ये नेता गुरुवार दोपहर दो बजे केशव सिंह की अगुवाई में पार्टी अध्यक्ष RCP सिंह के सामने जेडीयू में शामिल होंगे. बता दें कि लोजपा छोड़ने वाले नेताओं में रामेश्वर चौरसिया का नाम भी शामिल है, जिन्होंने बुधवार को ही एलजेपी से इस्तीफा दिया था. रामेश्वर चौरसिया काफी वर्षों से भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में जब उनका टिकट कटा, तो उन्होंने लोजपा का दामन थाम लिया था और चुनाव लड़ा था.

वहीं, लोजपा नेता केशव सिंह के नेतृत्व में कई बड़े नेता भी JDU का हाथ थामने जा रहे हैं. एक निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए केशव सिंह ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘चिराग पासवान अहंकार में पार्टी चला रहे हैं. वे अपनी पार्टी के सांसदों-विधायकों को उचित भी नहीं दर्जा देते हैं. साथ ही वे पार्टी के किसी नेता से सलाह-मशविरा भी नहीं करते हैं. चिराग अकेले पार्टी को चला रहे हैं. चिराग दलाल और गहरे सियासी लोगों के इशारों पर पार्टी चला रहे हैं.’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी सेना के एक तिहाई लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन से किया इनकार: पेंटागन
Next: फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज़ देखने और शेयर करने पर लगाया प्रतिबंध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.