Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केरल के लिए पीएम मोदी की नई सौगात, इन परिजोयनाओं का उद्घाटन कर रखी आधारशिला
  • देश

केरल के लिए पीएम मोदी की नई सौगात, इन परिजोयनाओं का उद्घाटन कर रखी आधारशिला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
PM-Modi_60308af81819c

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल को कई सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केरल में बिजली परियोजना तथा शहरी विकास परिजोयनाओं का उद्घाटन कर उनकी आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास और सुशासन जाति पंथ, नस्ल, लिंग, धर्म या भाषा नहीं जानती। विकास सबके लिए है। यहीं ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का सार है। विकास हमारा उद्देश्य है, विकास हमारा धर्म है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं केरल की जनता से समर्थन मांगता हूं, जिससे कि हम आगे बढ़कर साथ होने तथा साथ विकास के विजन पर कार्य कर सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 50 मेगावाट कासरगोड सोलर परियोजना का उद्घाटन किया गया। बीते 6 वर्षों में भारत का सोलर उत्पादन क्षमता 13 गुना बढ़ गई है। भारत सोलर एनर्जी को बहुत अहमियत दे रहा है।

साथ ही सोलर एनर्जी क्लाइमेट चेंज के विरुद्ध लड़ाई और हमारे उद्यमियों के लिए लाभदायक रहेगा। हमारे अन्नदाताओं (किसानों) को सोलर सेक्टर से जोड़कर ऊर्जादाता बनाने के लिए भी कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कठिन मेहनत करने वाले हमारे अन्नदाताओं को शीघ्र से शीघ्र सोलर सेक्टर से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। ऐसा होने से अन्नदाता भी ऊर्जादाता बन जाएंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी आज यूपी के मुजफ्फरनगर में करेंगी किसान महापंचायत
Next: उत्तराखंड में पिता की हैवानियत, चार नाबालिग समेत पांच बेटियों का किया यौन शोषण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.