Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड में पिता की हैवानियत, चार नाबालिग समेत पांच बेटियों का किया यौन शोषण
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देश

उत्तराखंड में पिता की हैवानियत, चार नाबालिग समेत पांच बेटियों का किया यौन शोषण

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
551b4aa23a082fb714b97127d78c69de

उत्तराखंड के कोटाबाग से 70 किमी दूर अमगढ़ी गांव से भागी पांच बेटियों ने पिता पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। बेटियों का आरोप है कि पिता शराब के नशे में लंबे समय से शोषण कर रहा है, इससे परेशान होकर वह घर से भाग निकलीं। कालाढूंगी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला राजस्व पुलिस को सौंपा है।

कालाढूंगी थाना एसओ दिनेशनाथ महंत ने बताया कि कोटाबाग ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से भंडारपानी के पांच बहनें मिलीं, जिनमें एक बालिग और चार नाबालिग थीं। यह सभी अपने घर से भागी थीं और बेहद डरी सहमी थीं।

एसओ ने बताया कि लड़कियों ने अपने पिता पर उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इनकी तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्चों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। संबंधित पटवारी क्षेत्र को सूचना दे दी गई है। वहीं अमिता लोहनी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद कालाढूंगी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कालाढूंगी थाना क्षेत्र में यौनशोषण का मामला आया है। मुकदमा दर्ज कर मामला राजस्व क्षेत्र का होने से केस राजस्व पुलिस को भेजा जा रहा है। आरोपों की जांच की जाएगी। – प्रीति प्रियदर्शिनी, एसएसपी, नैनीताल

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल के लिए पीएम मोदी की नई सौगात, इन परिजोयनाओं का उद्घाटन कर रखी आधारशिला
Next: आज अष्टमी की तिथि है, जानिए पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.