Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली हिंसा मामले में दो किसान नेता जम्मू से हुए अरेस्ट, पुलिस ने बताया ‘मुख्य साजिशकर्ता’
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली हिंसा मामले में दो किसान नेता जम्मू से हुए अरेस्ट, पुलिस ने बताया ‘मुख्य साजिशकर्ता’

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Z49v9u4g70b35s

गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली  में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक प्रमुख किसान नेता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकाली थी.

दोनों ने हिंसा में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था- पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट’ के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह (45) और जम्मू के गोल गुजराल निवासी मंदीप सिंह (23) को गिरफ्तार किया गया है. मोहिंदर जम्मू शहर के चाठा का निवासी है. पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने लाल किले पर हुई हिंसा में ‘‘सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था’’ और उसके ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ थे.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात दोनों को पकड़ा गया और फिर पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ा गया. दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘ मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लाल किले पर हुए दंगे के मुख्य साजिशकर्ता थे और सक्रिय रूप से इसमें हिस्सा भी लिया.’’

परिवार ने बताया निर्दोष

मोहिंदर सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है. सिंह की पत्नी ने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं. इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा. पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है. जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे, उन्होंने कहा, ‘‘वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था. उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है.’’

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: MP विधानसभा के बजट सत्र में आज होगा प्रश्नकाल, कई विधेयक होंगे पेश
Next: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इनको मिलेगा मौका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.