Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टीवी की मधुबाला ने फैंस के उडाए होश, मालदीव में पति संग रोमांस करती आई नजर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

टीवी की मधुबाला ने फैंस के उडाए होश, मालदीव में पति संग रोमांस करती आई नजर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (22)

कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में लगभग एक वर्ष घर में बिताने के पश्चात् टेलीविज़न अभिनेत्री दृष्टि धामी अपने हस्बैंड नीरत खेमका और करीबी मित्रों के साथ मालदीव जा पहुंची हैं। अपनी शादी की तीसरी वर्षगांठ भी दृष्टि ने वहीं मनाई है। दृष्टि को घूमने का बहुत शौक है, किन्तु कोरोना महामारी के चलते उन्होंने पिछला एक वर्ष घर मे ही गुजरा। किन्तु अब उनकी वेब सीरीज की शूटिंग आरम्भ होने वाली है तथा उससे पूर्व उन्होंने सब चीजों से ब्रेक लेते हुए मालदीव के जबरदस्त मौसम में कुछ दिन बिताने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दृष्टि की ये फोटोज बहुत तहलका मचा रही हैं।

दृष्टि द्वारा साझा की गई एक फोटो में आप देख सकते हैं कि वह अपने हस्बैंड नीरज खेमका के साथ इंफिनिटी पूल में ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठा रही हैं। तो वहीं, दूसरी तस्वीर में वह समंदर किनारे सनसेट के मजे लेते हुए हवा में छलांग लगा रही हैं। अपने वैकेशन की फोटोज में दृष्टि बिकिनी और मोनोकिनी में दिखाई दी। वायलेट रंग के सेक्सी मोनोकिनी में दृष्टि को देख कर प्रशंसकों के होश उडते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने हस्बैंड नीरज खेमका के कंधे पर बैठकर पोज़ देती हुईं दृष्टि के तस्वीरों को प्रशंसक बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं।

Them❤🥳 @drashti10 @KhemkaNiraj n Sneha#DrashtiDhami pic.twitter.com/Hede6f0L4F

— ~𝑫𝒓𝒂𝒔𝒉𝒕𝒊 𝑫𝒉𝒂𝒎𝒊 𝑫𝒊𝒂𝒓𝒊𝒆𝒔✦ (@drashti_com) February 18, 2021

वैसे तो सामान्य रूप से दृष्टि अपने सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी सक्रीय नहीं रहती हैं, किन्तु इस बार वह अपने इंस्टाग्राम पर बहुत अधिक सक्रीय नज़र आ रही हैं। वैकेशन की एक के बाद एक तस्वीर दृष्टि अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हैं। दृष्टि धामी शीघ्र ही अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस वेब सीरीज का नाम मुग़ल्स होगा। इसमे दृष्टि ख़ानजादा बेगम की भूमिका निभाएंगी। इस वेब सीरीज को बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर निखिल अडवाणी बना रहे हैं।

😍🙈💞Cuties together @drashti10 #Nirajkhemka #DrashtiDhami pic.twitter.com/qjnGlzHGoi

— kira sharma (@karo59361730) February 22, 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: Mobile App के जरिये लोन लेने से फर्जीवाड़े की आशंका अधिक, इन बातों का जरुर रखें ख्याल
Next: अजय-काजोल की शादी को 22 साल पूरे, कपल ने एक दूजे को इस खास अंदाज में दी बधाई

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.