Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आर अश्विन ने टेस्ट में इस इंग्लैंड के बल्लेबाज को सबसे अधिक बार किया है आउट
  • खेल
  • देश

आर अश्विन ने टेस्ट में इस इंग्लैंड के बल्लेबाज को सबसे अधिक बार किया है आउट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ashwin_wicket-sixteen_nine

आर अश्विन ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। अश्विन ने इस टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट लिए और इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपने विकेट का आंकड़ा जहां 400 तक पहुंचा दिया तो वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपने 600 विकेट पूरे कर लिए। अश्विन ने मैच की पहली पारी में जहां 3 विकेट लिए तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। इनमें इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स भी शामिल थे।

आर अश्विन का टेस्ट में सबसे ज्यादा बार शिकार बने हैं बेन स्टोक्स

आर अश्विन ने दूसरी पारी में बेन स्टोक्स को 25 रन पर LBW आउट किया। इसके साथ ही बेन टेस्ट क्रिकेट में अश्विन की गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आर अश्विन ने बेन स्टोक्स को टेस्ट में अब तक 11 बार आउट कर चुके हैं जबकि डेविड वार्नर उनकी गेंद पर टेस्ट में 10 बार आउट हो चुके हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने 9 बार एलिएस्टर कुक को आउट किया था और वो तीसरे नंबर पर हैं।

आर अश्विन की गेंद पर टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज-

11 बार- बेन स्टोक्स

10 बार- डेविड वार्नर

9 बार- एलिएस्टर कुक

7 बार- ईडी कोवान/ जेम्स एंडरसन

आपको बता दें कि भारत व इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत को जीत के लिए आसान 49 रन का लक्ष्य मिला था जिसे भारतीय टीम ने 10 विकेट पर पूरा कर लिया। टीम की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने आर अश्विन के बारे में कहा कि, वो मॉडर्न डे क्रिकेट के लीजेंड हैं और बतौर कप्तान मुझे इस बात की खुशी है कि, वो हमारी टीम का हिस्सा हैं।

Post navigation

Previous: भारत बंद का दिल्ली के बाजारों में नहीं पड़ा असर, NCR में भी खुले बाजार
Next: महंगाई बढ़ने की आशंका से RBI भी चिंतित, कहा- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती फिलहाल कठिन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.