Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वायदा बाजार में सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत भी चढ़ी, जानें क्या हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

वायदा बाजार में सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत भी चढ़ी, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

सोने एवं चांदी के वायदा दाम में सोमवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:41 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम  218 रुपये यानी 0.48 फीसद के उछाल 45,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 45,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 226 रुपये यानी 0.49 फीसद के उछाल 46,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का दाम 45,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:41 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 788 रुपये यानी 1.15 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 69,572 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 789 रुपये यानी 1.17 फीसद के उछाल के साथ 68,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 884 रुपये यानी 1.27 फीसद की तेजी के साथ 70,635 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 69,751 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 19.70 डॉलर यानी 1.14 फीसद की तेजी के साथ 1,748.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 16.24 डॉलर यानी 0.94 फीसद के उछाल के साथ 1,750.28 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

वहीं, मई 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.50 डॉलर यानी 1.89 फीसद की बढ़त के साथ 26.94 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.19 डॉलर यानी 0.69 फीसद की तेजी के साथ 26.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार के सभी निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगेगी मुफ्त, चुनावी वादा निभाएगी नितीश सरकार
Next: स्पेन में रैपर की गिरफ्तारी के बाद जनता ने सड़कों पर मचाया गदर, दिनदहाड़े जल उठा शहर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.