Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्पेन में रैपर की गिरफ्तारी के बाद जनता ने सड़कों पर मचाया गदर, दिनदहाड़े जल उठा शहर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

स्पेन में रैपर की गिरफ्तारी के बाद जनता ने सड़कों पर मचाया गदर, दिनदहाड़े जल उठा शहर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pablo-1613877382

स्पेन में रैपर की गिरफ्तारी के बाद भड़की दंगों की आग बुझने का नाम नहीं ले रही। हालात इतने खराब हो गए हैं कि जनता मरने और मारने पर उतारू है। जो पुलिस जनता की रक्षा के लिए तैनात रहती है, उसी को प्रदर्शनकारी दुश्मन समझने लगे है। जो हाल स्पेन का है, वहीं हाल ग्रीस का भी है।

बार्सिलोना की सड़कों पर गदर मचा हुआ है। रैपर की गिरप्तारी से जनता का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा है कि पुलिस उसे अपनी सबसे बड़ी दुश्मन लगने लगी है। लेकिन अब पुलिस ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है।

शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम से हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों पर पेंट के डिब्बे फेंके और बार्सिलोना के कई शोरूम में तोड़फोड़ की गई है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में भी आग लगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

बार्सिलोना में जगह-जगह जनता लूटपाट औऱ तोड़फोड़ कर रही है। भीड़ शोरूम को लूट रही है और पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए हैं।

एक तरफ स्पेन रैपर पैब्लो हेसल की गिरफ्तारी से जल रहा है तो दूसरी तरफ ग्रीस के एथेंस में भी जनता सड़कों पर पुलिस से टकरा रहा है। एथेंस के मेट्रो स्टेशन पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मारकाट मची है। पुलिस अपने हथियारों से ही आंसू गैस छोड़ रही है ताकि प्रदर्शनकारियों को तितर बितर किया जा सके। माहौल में तनाव है और जुबान पर विद्रोह के नारे।

दरअसल, ये प्रदर्शनकारी जेल में बंद एक शख्स की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे थे। लेकिन पुलिस से इनकी आमने सामने की झड़प हो गई। स्पेन से लेकर ग्रीस तक गदर मचा हुआ है। जनता सड़कों पर उतरी हुई है। कहीं पुलिस पर प्रहार हो रहा है तो कहीं जनता पर लाठियां बरस रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वायदा बाजार में सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत भी चढ़ी, जानें क्या हैं रेट
Next: चेहरे पर बारीक़ लाइन्स आपको असमय दिखा रही है बूढ़ा, तो अपनाएं ये उपाय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.