Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली: पहले दिन 60 से अधिक उम्र वाले पांच हजार से ज़्यादा लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

दिल्ली: पहले दिन 60 से अधिक उम्र वाले पांच हजार से ज़्यादा लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 1 मार्च से पहली बार आम लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना शुरू किया गया है. जिसके तहत 60 साल से अधिक आयु वाले और 45 साल से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें कोरोना का टीका लगाया गया.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकंडों के मुताबिक दिल्ली में पहले दिन 60 साल से अधिक आयु वाले कुल 5,176 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. वहीं, 45-59 वर्ष की आयु वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 1,009 लोगों को टीका लगाया गया. 1 मार्च को दिल्ली में कुल 15,521 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिनमें वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने वाले कुल लोगों की संख्या 12,435 है.

स्वास्थ्य विभाग के आकंडों के मुताबिक 1 मार्च को वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या है 4,296 है. साथ ही वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने वाले हेल्थकेयर वर्कर्स की संख्या 1,954 है. वहीं, वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाने वालों की संख्या 3,086. दिल्ली में आज वैक्सीन लगवाने के बाद प्रतिकूल परिस्थितियों का सिर्फ एक माइनर मामला सामने आया है.

आम लोगों के वैक्सीनेशन के लिये दिल्ली में कुल 192 वैक्सीनेशन साइट्स चिन्हित की गई हैं. जिनमे 136 वैक्सीनेशन साइट्स प्राइवेट हॉस्पिटल में हैं और 56 वैक्सीनेशन साइट्स सरकारी हॉस्पिटल में हैं. 136 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स में वैक्सीन लगवाने के लिये 250 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति डोज़ वैक्सीन की कीमत लाभार्थी को चुकानी होगी.

250 रुपए में 150 रुपए वैक्सीन की कीमत होगी और 100 रुपये प्रति डोज़ सर्विस चार्ज होगा. वहीं सरकारी वैक्सीनेशन साइट पर वैक्सीन पूरी तरह से फ्री होगी. सरकारी फैसिलिटी में टीका लगवाना है या प्राइवेट फैसिलिटी में ये चुनने का अधिकार लाभार्थी को है.

Post navigation

Previous: केरल में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में लगाए पुशअप्स
Next: जोड़ो के दर्द में इन खाद्य पदार्थो का नहीं करना चाहिए सेवन

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.