Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP: पिता ने पार की क्रूरता की हद, प्यार करने पर बेटी की पिटाई और फिर काट दी गर्दन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

UP: पिता ने पार की क्रूरता की हद, प्यार करने पर बेटी की पिटाई और फिर काट दी गर्दन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (21)

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पर एक बाप ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी का एक युवक से प्‍यार करना इतना नागवार गुजरा कि उसने पहले पहले जमकर पिटाई की और बाद में उसकी गर्दन काट दी। वह पुलिस के सामने उसका कटा सिर लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स अपनी 17 साल की बेटी के एक ऐसे युवक के साथ कथित संबंध को लेकर गुस्से में था, जो उसे पसंद नहीं था।

नाबालिग लड़की को अफेयर के लिए मौत की सजा
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान हरदोई जिले के मझिला पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार के भीतर पांडेयतारा गांव के निवासी सर्वेश कुमार के रूप में की गई है। बुधवार को दोपहर 3 बजे उन्होंने कथित तौर पर एक धारदार हथियार का उपयोग करके अपनी 17 वर्षीय बेटी की गर्दन को अलग कर दिया। इसके बाद वह उसके सिर के साथ लगभग 2 किमी तक पैदल चलकर पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया, ताकि इलाके में दहशत फैल जाए।

हरदोई एसपी अनुराग वत्स ने कहा, ”सर्वेश एक सब्जी विक्रेता है। कुछ दिनों पहले उसने अपनी बेटी को एक युवा के साथ देखा। उसने अपनी बेटी को सबक सिखाने का मन बना लिया। सर्वेश की पत्नी ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी गवाही दी है।”

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल पीड़ित का कटा हुआ सिर पकड़े थाने में टहलता हुआ दिखाई दिया। अनुशासनहीनता का संज्ञान लेते हुए आईजी (लखनऊ रेंज) लक्ष्मी सिंह ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इमरान की कुर्सी पर लटकी तलवार, मरियम नवाज़ ने पाक सरकार के खिलाफ अव‍िश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की घोषणा की
Next: भारत में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं, 24 घंटे टीका लगाने की दी गई इजाजत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 22 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.