Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्लोबल मार्केट के दबाव में भारत में भी सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानें आज की कीमतें
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

ग्लोबल मार्केट के दबाव में भारत में भी सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानें आज की कीमतें

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Gold3

अमेरिकी बॉन्ड के यील्ड में कमी ना आने से इंटरनेशनल मार्केट में निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान घटता जा रहा है. इस वजह से इसकी कीमतें घट रही हैं. इंटरनेशनल मार्केट में इस गिरावट के असर से भारतीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट आ रही है. शुक्रवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.3 फीसदी गिर कर 44,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर में 0.60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 65,523 रुपये प्रति किलो पर आ गया.

दिल्ली मार्केट में गोल्ड गिरा

अहमदाबाद सर्राफा बाजार में शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड 44,660 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर 44,306 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका. वहीं गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 217 रुपये गिर कर 44,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. सोना बुधवार को 44,589 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी 1217 रुपये नीचे गिर कर 66,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. एक दिन पहले इसका भाव 67,815 पर बंद हुआ था.

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड एक सप्ताह में 2.3 फीसदी गिरा

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 0.2 फीसदी गिर कर 1693.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं आठ जून को यह गिर कर 1688.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था. पिछले एक सप्ताह में इसके दाम 2.3 फीसदी गिर चुके हैं. गोल्ड ईटीएफ से लगातार आउटफ्लो जारी है. एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग भी कम हो गई है. विश्लेषकों का कहना है कि यील्ड में बढ़ोतरी की वजह से गोल्ड में गिरावट आ रही है. हालांकि उनका मानना है कि यील्ड में यह बढ़त ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी. क्योंकि सरकार अपने कर्ज पर ज्यादा ब्याज देना पसंद नहीं करती हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं, 24 घंटे टीका लगाने की दी गई इजाजत
Next: मुंबई की मशहूर कराची बेकरी शॉप हुई बंद, MNS पार्टी के एक नेता ने लिया श्रेय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.