Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021 की तरह इन 6 शहरों में खेला जा सकता है T20 वर्ल्ड कप, BCCI बना रही है योजना
  • खेल
  • देश

IPL 2021 की तरह इन 6 शहरों में खेला जा सकता है T20 वर्ल्ड कप, BCCI बना रही है योजना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
IPL-2021-Auction-LIVE-new

भारत में अक्टूबर-नवंबर में होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ जल्द तैयारियां शुरू कर देगी। माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए जिन 6 शहरों को चुना गया है, उन्हीं शहरों में टी20 वर्ल्ड कप भी आयोजित किया जा सकता है, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण कम शहरों को इसकी मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

आगामी आइपीएल की मेजबानी करने वाले छह शहरों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए स्थानों के रूप में शॉर्टलिस्ट कर सकता है। आमतौर पर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के आयोजन स्थलों और तारीखों की घोषणा टूर्नामेंट शुरू होने से कम से कम छह महीने पहले की जाती है, लेकिन इस बार कोविड -19 जटिलताओं के कारण देरी हो सकती है।

यह समझा जाता है कि बीसीसीआइ शुरू में आठ शहरों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा था, स्पष्ट रूप से आइसीसी की इच्छा से अधिक शहर बीसीसीआइ शॉर्टलिस्ट करने वाली थी। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण मौजूदा स्थिति ने बीसीसीआइ को इस पर पुनर्विचार करने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि यात्रा जटिलताओं से बचने के लिए बीसीसीआइ कम से कम शहरों में टूर्नामेंट का आयोजन करने पर विचार कर रही है।

माना जा रहा है कि आगामी आइपीएल टी20 विश्व कप के लिए एक ड्रेस रिहर्सल के रूप में कार्य करेगा, क्योंकि बीसीसीआइ ये भी देख रही है कि क्या इन्हीं मैदानों पर टी20 विश्व कप का भी आयोजन किया जा सकता है या नहीं। हालांकि, आइपीएल में 8 टीमें हैं और टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हैं, लेकिन दूसरे दौर से सिर्फ 12 टीमें रह जाएंगी। ऐसे में 6 शहरों में आसानी से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में बीसीसीआइ ने मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, मोहाली और धर्मशाला को टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया था, लेकिन अब धर्मशाला और मोहाली को इस लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि, इन दो शहरों में पहले दौर के मुकाबले हो सकते हैं, जिसमें बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीमों को खेलना है।

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने एक अंग्रेजी वेब पोर्टल को बताया, “एक मैच के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाना एक बहुत बड़ा जोखिम होगा। यदि मैदान कम होंगे तो आयोजन कराने में हमें परेशानी नहीं होगी। अगर जरूरत पड़ी तो आइपीएल जैसा ही एक कार्यक्रम तय किया जाएगा, जहां एक निश्चित समय पर दो से अधिक शहरों में मैच खेले जा सकते हैं। हमें जितना संभव हो उतना लचीला होना चाहिए।”

6 स्थलों में से चेन्नई और बेंगलुरु को सेमीफाइनल मैच और अहमदाबाद को फाइनल मैच की मेजबानी मिल सकती है। 2016 में मुंबई, दिल्ली और कोलकाता को नॉकआउट मैच मिले थे। ऐसे में इन शहरों को नॉकआउट मैचों से बाहर रखा जाएगा, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डेंस की महत्वता को देखते हुए अभी नॉकआउट पर फैसला नहीं लिया जाएगा। आइपीएल 2021 के नॉकआउट मैच अहमदाबाद में होंगे।

Post navigation

Previous: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बजट किया पेश, जानिए 10 बड़ी बातें
Next: गैस सिलेंडर पर सब्सिडी राशि पाने के लिए आधार को एलपीजी कनेक्शन से ऑनलाइन करें लिंक, जानिए…..

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.