Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • साढ़े आठ करोड़ की ठगी का आरोपित 15 साल बाद यूपी से गिरफ्तार, कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश

साढ़े आठ करोड़ की ठगी का आरोपित 15 साल बाद यूपी से गिरफ्तार, कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
generic_police_arrest_handcuffs_3194580x-1462763704_835x547

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिजनेस पार्टनर से ठगी कर करीब 15 साल से फरार चल रहे भगोड़ा तेज बहादुर राय को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने कारोबारी साथी से करीब साढे आठ करोड़ की ठगी कर 2006 में फरार हो गया था। वहीं 2013 में साकेत कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपित पर अलग-अलग 39 मामले दर्ज हैं। इसमें आठ मामले ठगी के हैं। वहीं गोविंदपुरी थाना पुलिस ने उसे कुख्यात बदमाश भी घोषित कर रखा था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि कालकाजी एक्सटेंशन निवासी तेज बहादुर राय की फाल्कन इंडिया के नाम से अपनी फर्म है। वह इसके माध्यम से घरेलू वस्तुएं विदेश में बेचने का दावा करता था। इसी क्रम में उसने दिल्ली के अश्वनी दीवान के साथ कारोबार के लिए करार किया था। इसके तहत उन्होंने आरोपित की फर्म को 2003 में पहले 223.66 लाख रुपये का भुगतान किया

इसके बाद बचे हुए छह करोड़ से अधिक रुपये भी किस्तों में उसकी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि यह रुपये आरोपित ने अपने कर्मचारियों के नाम से खोले गए अलग-अलग खाते में ट्रांसफर कर उसका गबन कर लिया। पीड़ित की शिकायत के बाद इस संबंध में सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद इस मामले में संबंधित अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था, लेकिन तेज बहादुर 2006 में ही फरार हो गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, रोहित शेट्टी जल्द ही करेंगे आधिकारिक घोषणा
Next: राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविन्‍द पहुंचे सोनभद्र, सेवा कुंज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.