Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, भोपाल में प्रशासन ने धारा 144 की लागू
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

मध्य प्रदेश तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, भोपाल में प्रशासन ने धारा 144 की लागू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (35)

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 797 नए केस सामने आए, जो चौकाने वाला आंकड़ा है। जी दरअसल नए साल 2021 में पहली बार सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में तीन मौत हुई हैं। इस समय सबसे अधिक केस अगर कही बढ़ रहे हैं तो वह इंदौर और भोपाल में हैं। जी दरअसल राजधानी भोपाल में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए अब प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है इसी के साथ यहाँ नई गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है। वैसे मध्य प्रदेश के बारे में बात करें, तो यहां कुल कोरोना केसों की संख्या 2,69,391 अब तक पहुंच चुकी है। यहाँ पॉजिटिव रेट भी बढ़ रहा है जो अच्छी बात है।

यह रेट बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो चुका है। वहीं इंदौर में सबसे ज्यादा 259 नए कोरोना केस सामने आए हैं, और भोपाल में 199 नए मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। इस समय कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए भोपाल में धारा 144 के तहत नई गाइडलाइन जारी हो चुकी है। आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र से आने वाले सभी यात्रियों को भोपाल आगमन पर यात्रा शुरू करने के 72 घंटे पहले कराई गई, RT-PCR नेगिटिव जांच रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा। क्या है गाइडलाइन- महाराष्ट्र से आकर भोपाल में 3-4 दिन से ज्यादा दिन रुकने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जांच कराई जाएगी। इसी के साथ ही 7 दिन क्वारनटाइन में रहने की सलाह भी दी गई है।

इसके अलावा यहाँ रात 10:30 के बाद कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। वहीं भोपाल में किसी भी प्रकार के धरने, प्रदर्शन, रैली, जुलूस, यात्रा, चल समारोह पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसी के साथ ही किसी प्रकार के नए मेले, एग्जीविशन, प्रदर्शनी पर भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं भोपाल में स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे, और कोचिंग संस्थान 50 फीसदी क्षमता के साथ कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन करते हुए खोले जा सकेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में नए खतरे ने दी दस्तक, कोरोना के इस नए वैरिएंट का मिला पहला केस
Next: कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला, 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की बदली तारीखें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.