Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • परिणीति चोपड़ा को अर्जुन पर आया इतना गुस्सा की मारा जोरदार तमाचा, जानिए क्या थी वजह
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

परिणीति चोपड़ा को अर्जुन पर आया इतना गुस्सा की मारा जोरदार तमाचा, जानिए क्या थी वजह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर एवं परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म इडस्ट्री में फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू किया था। दोनों की फर्स्ट फिल्म सुपरहिट सिद्ध हुई थी। इसके पश्चात् दोनों ने साथ में कई मूवीज में काम किया है। अब एक बार फिर ‘संदीप और पिंकी फरार’ में कार्य करने जा रहे हैं। यह मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। परिणीति चोपड़ा को अर्जुन पर गुस्सा आ गया है कि उन्होंने एक बार फिर उन्हें तमाचा जड़ा है।

वही फिल्म संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा संदीप कौर तथा अर्जुन कपूर पिंकी दहिया की भूमिका में दिखाई दिए हैं। यह फिल्म महिला के विरुद्ध हो रही हिंसा पर है। फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी चाहते थे कि दोनों स्टार्स के बीच हिंसा वास्तविक लगे। जिसके लिए दोनों को एक-दूसरे को वास्तव में मारना होगा। अर्जुन कपूर ने बताया, स्त्रियों पर हो रही हिंसा को मैं बेहद सीरियसली लेता हूं। क्योंकि मैं उन व्यक्तियों में से हूं जो स्त्रियों के चारो ओर ही बड़ा हुआ है। मैं मानता हूं कि जब हम कोई रोल निभाते हैं तो उसके लिए निजी जिंदगी से बाहर आना बहुत आवश्यक होता है तथा आपको उस भूमिका के लिए साइन किया गया है क्योंकि वैसे लोग आज भी समाज में रहते हैं।

अर्जुन कपूर ने कहा, मुझे परिणीति से एक बार फिर तमाचा पड़ा है जैसे इश्कजादे में पड़ा था। किन्तु यह प्रेशर डालकर नहीं करवाया गया है क्योंकि जब आप स्क्रिप्ट पढ़ते हैं तो आपको रोल की मांग समझ आती है तथा एक पल आता है जब दोनों की लाइफ की समस्याएं सामने आती हैं। तो ऐसा नहीं है कि मैंने उसे मारा हो। मुझे नहीं लगता मैं उस प्रकार की भूमिका कभी निभाउंगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस दिन से शुरू होगा होलाष्टक, जानिए इसकी पौराणिक कथा
Next: बिहार दिवस पर कोरोना संक्रमण का पड़ा साया, 22 मार्च को सार्वजनिक कार्यक्रम का नहीँ होगा आयोजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.