Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार दिवस पर कोरोना संक्रमण का पड़ा साया, 22 मार्च को सार्वजनिक कार्यक्रम का नहीँ होगा आयोजन
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार दिवस पर कोरोना संक्रमण का पड़ा साया, 22 मार्च को सार्वजनिक कार्यक्रम का नहीँ होगा आयोजन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

बिहार में लागातर दूसरे साल बिहार दिवस पर कोरोना का साया पड़ गया है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 22 मार्च को मनाए जाने वाले बिहार दिवस के अवसर पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर सचिव संजय कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखक सभी जिलाधिकारियों को जिलाें में ऑनलाइन कार्यक्रम की तैयारी करने का निर्देश दिया है। उस दिन मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो काॅन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री 22 मार्च को 11 बजे पूर्वाह्न में वीडियो काॅन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से जनता काे संबोधित करेंगे।

कोरोना संक्रमण के कारण कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं

विदित हो कि हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर तीन दिनों तक कार्यक्रम होते रहे हैं। मुख्‍य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में होता रहा है। वहीं पास के ज्ञान भवन व श्रीकष्‍ण मेमोरियल हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री व राज्‍य के मेत्रियों के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होते रहे हैं। इस तीन दिनी कार्यक्रम में देश के बड़े-बड़ कलाकार अपनी सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां देते रहे हैं। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं कराया जा रहा है।

हर जिला में समाहरणालय पर होगा कार्यक्रम

शिक्षा विभाग के निर्देशरनुसार बिहार दिवस के अवसर पर हर जिला समाहरणालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाहरणालय के कार्यक्रम में स्‍थानीय अधिकारियों और गणयमान्य लोगों को आंमत्रित किया जाएगा।

जल जीवन हरियाली को ले किया जाएगा सजग

बिहार दिवस का इस साल का कार्यक्रम सरकार की ‘योजना जल जीवन हरियाली योजना’ पर आधारित होगा। कार्यक्रम में ‘जल जीवन हरियाली योजना के तहत बिहार में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को जल जीवन व हरियाली बचाने के लिए लोगों को सजग किया जाएगा।

Post navigation

Previous: परिणीति चोपड़ा को अर्जुन पर आया इतना गुस्सा की मारा जोरदार तमाचा, जानिए क्या थी वजह
Next: बेटे के थप्पड़ से बेसुध हुई बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस की जांच में हुआ यह खुलासा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.