Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी में सड़क पर तड़पते रहे घायल दंपत्ति, अमानवीय लोग बनाते रहे वीडियो
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

यूपी में सड़क पर तड़पते रहे घायल दंपत्ति, अमानवीय लोग बनाते रहे वीडियो

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
dsg_6054461ddfea1

उत्तर प्रदेश के बरेली ज‍िले में इंसानियत को झकझोर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जहां जख्मी दंपत्ति की मदद करने की बजाए ज्यादातर लोग वीडियो बनाते रहे. किसी ने गंभीर दुर्घटना में लहूलुहान दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना जरूरी नहीं समझा. खून से लथपथ ये परिवार सड़क पर तब तक तड़पता रहा, जब तक पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा उन्हें अस्पताल नहीं भेज दिया.

दरअसल, देर शाम को एक युवक बदायूं से बाइक से अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी की तरफ जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार के सामने एक बड़ी गाड़ी आ गई, जिससे बचने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर ले आया, जहां टर्न पर एक दस टायर का ट्रक खड़ा हुआ था. मोड़ होने के कारण उसे ट्रक नज़र नहीं आया और बाइक सवार ट्रक के पीछे से टकरा गया, जिसके कारण बाइक पर सवार युवक-युवती गम्भीर रूप से जख्मी हो गए और आसपास के लोगों से मदद मांगने लगे. लेकिन मौके पर मौजूद लोग उनकी मदद करने की बजाए उन लोगों का वीडियो बनाने में जुट गए. किसी ने भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई और घायल लोग सड़क पर ही तड़पते रहे.

बहुत देर बाद किसी ने 112 पीआरवी पर फ़ोन कर सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को बरेली के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि ऐसे दुर्घटनाग्रस्त लोगों की फ़ौरन मदद की जाए, हादसे में किसी का भी अपना भी हो सकता है. केवल वीडियो बनाना अच्छे नागरिक की पहचान नहीं है.

Post navigation

Previous: यूपी सहायक प्रबंधक आत्महत्या मामला: दिल्ली पुलिस के ACP समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Next: BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया भारतीय टीम की घोषणा, इन तीन नए खिलाड़ियों को मिला अवसर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.