Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर जिले में हैवानियत 2 मासूमों के साथ कुकर्म के बाद एक की हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर जिले में हैवानियत 2 मासूमों के साथ कुकर्म के बाद एक की हत्या

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हैवानियत की सारी हदें पार हो गई हैं. यहां दो मासूमों के साथ कुकर्म के बाद एक की हत्या कर दी गई है. वहीं, दूसरे मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल दहला देने वाला ये मामला खतौली थाना इलाके का है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि दूसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये घटना खतौली थाना इलाके के एक गांव की है. आरोपियों में गांव का ही जबर और उसके दोस्त शामिल हैं. आरोप है कि जबर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो मासूमों के साथ गांव में कुकर्म किया.

वारदात के बाद आरोपियों ने एक मासूम बच्चे के हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की. आरोपी इतने में ही नहीं माने उन्होंने मारपीट के बाद फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी. वहीं, दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

स्थानीय निवासियों ने दोनों मासूम बच्चों की तलाश की तो गांव के पास जंगल में खून से लथपथ बच्चे का शव बरामद हुआ. वहीं, दूसरा बच्चा गंभीर हालत में जंगल में मिला.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस ने आरोपी जबर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटनास्थल पर जिले के एसएसपी ने पहुंचकर मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का का आश्वासन दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा
Next: बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायवती ने हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.