Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायवती ने हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायवती ने हाथरस में हुई हैवानियत को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना। …..

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई 19 साल की पीड़िता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायवती ने इसको लेकर ट्वीट किया है.

उन्होंने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. मायावती ने कहा कि हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में कठिनाईयों का लगातार सामना करना पड़ रहा है.

मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी के अति-दुःखद व शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में जिन कठिनाईयों का लगातार सामना करना पड़ा है

वह जग-जाहिर है, किन्तु उस सम्बंध में जो नए तथ्य अब कोर्ट में उजागर हुए वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्यशैली पर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं.

1. यूपी के अति-दुःखद व शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में जिन कठिनाईयों का लगातार सामना है वह जग-जाहिर है, किन्तु उस सम्बंध में जो नए तथ्य अब कोर्ट में उजागर हुए वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्यशैली पर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं।

— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2021

वहीं मायावती ने एक ओर ट्वीट कर कहा कि हाथरस काण्ड में नए तथ्यों का मा. हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर गवाहों को धमकाने आदि की जांच का आदेश देने से यूपी सरकार फिर कठघरे में है व लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा? यह आम धारणा कि यूपी में अपराधियों का राज है व न्याय पाना अति-कठिन, क्या गलत है?

हाथरस गैंगरेप केस की सीबीआई जांच के आदेश यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे. वहीं मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत चार अन्य पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर जिले में हैवानियत 2 मासूमों के साथ कुकर्म के बाद एक की हत्या
Next: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो और आतंकियों को किया ढेर

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.