Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंगाल चुनाव: भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने संकल्प पत्र किया जारी, किए ये बड़े वादे
  • देश
  • मुख्य समाचार

बंगाल चुनाव: भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने संकल्प पत्र किया जारी, किए ये बड़े वादे

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
Suvendu-Adhikari-Amit-Shah-BJP-TMC-PTI

केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता अमित शाह कोलकाता में पार्टी कार्यालय में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि हमने इसे घोषणा पत्र की जगह ‘संकल्प पत्र’ नाम देना उचित समझा, क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे किस तरह सोनार बांग्ला बनाएँगे। कैसे पश्चिम बंगाल की आवाम की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। इस अवसर पर अमित शाह के साथ कैलाश विजय वर्गीय व दिलीप घोष भी उपस्थित थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम पीएम किसान सम्मान निधि को आगे बढ़ाएंगे, 75 लाख किसानों को जो 18000 रुपए प्रति किसान ममता दीदी ने नहीं पहुँचाया, उसे उनके बैंक अकाउंट में पहुँचाने का काम करेंगे। उनके अनुसार, राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा। हमने तय किया है कि बंगाल और सीमा पर बाड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट मीटिंग में CAA लागू किया जाएगा।

संकल्प पत्र में घोषणा के मुताबिक, मछुआरों को हर साल 6000 रुपए की मदद देने का काम भाजपा सरकार करेगी। पहले ही कैबिनेट में बंगाल के प्रत्येक गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिले, इसके लिए हम काम करेंगे। प्रति वर्ष किसानों को भारत सरकार का जो 6000 रुपए आता है, उसमें राज्य सरकार का 4000 रुपए जोड़कर कुल 10000 रुपए किसानों को हर साल प्रदान किए जाएँगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज ही के दिन पिछले साल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाया गया था जनता कर्फ्यू
Next: फिलीपींस सरकार ने चार पड़ोसी प्रांतों के लिए मेट्रो मनीला का विस्तार करने का लिया फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.