Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जीत से ही जिंदा रहेंगी भारत की उम्मीदें,
  • खेल

जीत से ही जिंदा रहेंगी भारत की उम्मीदें,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
guygy

खास बातें

-फीफा विश्व कप क्वालिफायर में आज ओमान से होगी छेत्री एंड कपंनी की टक्कर
-ड्रॉ और हार से तीसरे दौर में पहुंचने के दरवाजे हो जाएंगे बंद
-भारतीय फुटबॉल टीम अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है क्वालिफायर का
-106 वें नंबर पर है भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में, जबकि ओमान 84वें नंबर पर
-08 मुकाबले दोनों टीमों ने अब तक खेले हैं, जिसमें से भारत ने एक, जबकि ओमान ने पांच जीते हैं, दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं
-25 साल से ओमान ने जीत नहीं पाया है भारत। उसे एकमात्र जीत 1994 में 4-1 से मिली थी

चार मैच, तीन ड्रॉ और एक हार। फीफा विश्व कप क्वालिफायर में अब सुनील छेत्री एंड कंपनी की राह काफी मुश्किल हो गई है। उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए मंगलवार को अपने से ऊंची रैंकिंग वाले ओमान के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए। हार से इगोर स्टिमक की टीम के लिए सारे रास्ते बंद जो जाएंगे।

भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ आठ मुकाबलों में से सिर्फ एक जीता है। गुवाहाटी में सितंबर में खेले गए पहले चरण के मैच में पहले हाफ में छेत्री के गोल की मदद से भारत ने जीत की उम्मीद बंधाई थी लेकिन आखिरी दस मिनट में ओमान ने दो गोल करके भारत को हराया।

इसके बाद भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियन कतर से गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद निचली रैंकिंग वाली अफगानिस्तान और बांग्लादेश टीमों से भी ड्रॉ खेला। भारतीय टीम अब सिर्फ छेत्री पर निर्भर नहीं है लेकिन मौकों को भुनाने में नाकाम रहना उसे भारी पड़ा।

चौथे नंबर पर है भारतीय टीम

भारतीय टीम ग्रुप ई में तीन अंक लेकर चौथे स्थान पर है। ओमान चार मैचों में नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है । कतर दस अंक लेकर शीर्ष पर है। ओमान पर अप्रत्याशित जीत से भारतीय टीम की उम्मीदें जीवंत रहेंगी, लेकिन हारने से वह विश्व कप 2022 क्वालिफिकेशन की दौड़ से बाहर हो जाएगा। हारने पर भारत, ओमान से नौ अंक पीछे हो जाएगा।

उसके तीन मैच बाकी रहेंगे यानी अधिकतम नौ अंक ही मिल सकेंगे। आठों ग्रुप की उपविजेता टीम को भी तीसरे दौर में सीधे जगह मिलना तय नहीं है। भारत को कतर (26 मार्च), बांग्लादेश (चार जून) और अफगानिस्तान (नौ जून) से खेलना है।

एशियाई कप के लिए जीत अहम

ओमान के खिलाफ कम से कम एक अंक लेना भारत के लिए अहम होगा क्योंकि इससे एशियाई कप 2023 क्वालिफायर के तीसरे दौर में जगह पाना आसान होगा। यह टूर्नामेंट एशियाई कप के लिए संयुक्त क्वालिफाइंग दौर है। आठों ग्रुप में से तीसरे स्थान की टीमें और चौथे स्थान की सर्वश्रेष्ठ चार टीमें एशियाई कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में पहुंचेंगी।

खलेगी अनस और झिंगन की कमी

भारत को सीनियर डिफेंडर अनस ई की कमी खलेगी जो पारिवारिक कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले घर चले गए। उनके अलावा संदेश झिंगन, रोलिंग बोर्गेस और अमरजीत सिंह चोट के कारण बाहर हैं ।

भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने कहा,

ओमान की यह टीम उससे कहीं बेहतर है जिससे हमने गुवाहाटी में खेला था। वह प्रबल दावेदार होगी और हमें पता है कि यह मैच हमारे लिए कठिन होगा।’ –

भारतीय टीम

गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह, प्रीतम कोताल, निशु कुमार, राहुल भेके, नरेंदर, आदिल खान, सार्थक गोलुई, सुभाशीष बोस, मंदार राव देसाई, उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, सेमिनलेन डाउंगेल, रेनियर फर्नांडिस, विनित राय, सहल अब्दुल समद, प्रणय हलधर, अनिरुद्ध थापा, लालियांजुआला छांगटे, ब्रेंडन फर्नांडिस, आशिक कुरुनियान, सुनील छेत्री, मनवीर सिंह, फारूख चौधरी

Post navigation

Previous: डोनाल्ड ट्रंप के नेतृ्त्व में अमेरिका ने इस्राइल के प्रति अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव
Next: टीम में चुने जाने के बाद मीराबाई, जेरमी का नाम हटाया गया

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.