Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड में मौसम के मिजाज बदलने की आशंका, ओलावृष्टि को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज बदलने की आशंका, ओलावृष्टि को लेकर जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बुधवार को भी तीन जिलों में ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट है। हालांकि, रविवार को दिनभर चटख धूख लिखी रही और मौसम शुष्क बना हुआ था।

कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है। चटख धूप के बीच तापमान में भी इजाफा हो रहा है। दोपहर में तपिश के चलते मई सा एहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में रविवार रात्रि तक दस्तक दे सकता है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के साथ ही बारिश हो सकती है।

वहीं, कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इसके बाद बुधवार को नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत में ओलावृष्टि हो सकती है। इस बीच तापमान में भी कुछ गिरावट आने की संभावना है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     32.8    15.4

उत्तरकाशी   30.6    13.3

मसूरी       20.4    10.8

टिहरी       22.6    12.0

हरिद्वार      32.6    14.2

जोशीमठ    22.1    09.3

पिथौरागढ़   24.6    08.5

अल्मोड़ा    29.2    09.0

मुक्तेश्वर    22.0    09.4

नैनीताल    23.2    12.5

यूएसनगर   32.8    11.6

चंपावत    24.2    06.1

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: MP में 1 अप्रैल से पहली से आठवीं तक के बच्चों के नहीं खुलेंगे स्कूल, इस दिन से संकल्प अभियान होगा शुरू
Next: पूजा में वस्त्र और रंगों का रखना चाहिए विशेष ध्यान, शिव पूजा में इस रंग के कपड़े पहनना है अशुभ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.