Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर SDMA की बैठक, दिल्ली के सीएम-LG होंगे शामिल, हो सकते है ये ऐलान
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर SDMA की बैठक, दिल्ली के सीएम-LG होंगे शामिल, हो सकते है ये ऐलान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (24)

राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सोमवार को अहम बैठक होगी। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों, उपाय और नियमों और गाइडलाइन को चर्चा होगी। इस बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यहां पर बता दें कि दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार को कोरोना के 800 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसने शासन और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि रविवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 823 नए मामले आए, जो इस साल एक दिन में मिले अब तक सबसे अधिक मामले हैं। इससे दो दिन पहले पहले शनिवार को 813 मामले आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 613 मरीज ठीक भी हुए हैं और एक मरीज की मौत हो गई है।

  • 4288 मरीज एक सप्ताह में मिले
  • 3618 हैं सक्रिय मरीज
  • 6,47,984 मरीज मिल चुके हैं
  • 6,33, 410 मरीज ठीक हो चुके
  • 97.75 फीसद है ठीक होने की दर
  • 10,956 की मौत हो चुकी है
  • 1.69 फीसद है मृत्यु दर
  • 892 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं
  • 10 मरीज कोविड केयर सेंटर में हैं
  • 1893 मरीज होम आइसोलेशन में हैं
  • संक्रमण दर 1.03 फीसद

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में अब तक कुल एक करोड़ 38 लाख 22 हजार 477 सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 79,714 सैंपल की जांच हुई। इसमें से 1.03 फीसद सैंपल पाजिटिव पाए गए। एक दिन पहले संक्रमण दर 1.07 फीसद थी। डाक्टर कहते रहे हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तय मानक के अनुसार संक्रमण दर पांच फीसद से अधिक होने पर कोरोना बेकाबू माना जाता है। इसलिए लोगों को मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

Post navigation

Previous: बालो को मजबूत बनाने के लिए अपनाये ये देसी तरीका
Next: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.