Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केरल चुनाव: एक ही आदमी के बने पांच वोटर कार्ड, चुनाव अधिकारी बर्खास्त
  • देश

केरल चुनाव: एक ही आदमी के बने पांच वोटर कार्ड, चुनाव अधिकारी बर्खास्त

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
10_12_2020-kerala-election_21151665_9429690

केरल के कासरगोड जिले के उडुमा में कंप्यूटर सिस्टम में एक शख्स के नाम पर पांच वोटर आईडी कार्ड पाए जाने के बाद, सोमवार को एक चुनाव अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. मुख्य चुनाव अधिकारी टीका राम मीणा ने कहा कि उडुमा में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सिस्टम में पाए गए 61 वर्षीय वोटर कुमारी के नाम के 5 कार्ड के पाए जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया. उन्होंने कहा, हालांकि, इनमें से सिर्फ एक कार्ड ही जारी किया गया था और बाकी चार को निरस्त कर दिया गया था.

वोटर लिस्ट तैयार करने में अनियमितता के संबंध में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला के आरोपों पर, उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके द्वारा चिह्नित ‘कई प्रविष्टियों’ की विस्तृत जांच की और पाया कि ऐसी 590 प्रविष्टयां थीं जो डबल थीं. उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है कई वजहों के चलते ऐसा हम कई राज्यों में देखते हैं. मीणा ने आगे कहा कि इस मामले में अभी तक कोई सियासी मकसद नहीं सामने आया है. यदि ऐसा है, तो मैं इसके बारे में अधिक कुछ नहीं कह सकता.

उन्होंने कहा कि, यह मेरे दायरे में नहीं आता है. उन्होंने कहा कि यदि वोटर कार्ड जारी करने की कवायद में फर्जी खेल का पता चला तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मीणा ने कहा कि कई प्रविष्टियां नई नहीं थीं और सभी राज्यों में थीं. जो कार्ड के लिए आवेदन करते वक़्त हो सकती हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में फिर बिगड़े कोविड-19 से हालात, 24 घंटों में मिले 40 हजार से ज्‍यादा मामले
Next: MP में बस-ऑटो में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.