Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ धाम में बर्फबारी, आठ जिलों में बारिश की आशंका
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ धाम में बर्फबारी, आठ जिलों में बारिश की आशंका

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (6)

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है, जबकि दून समेत अन्य जगहों पर मौसम बादल छाए हुए हैं। इससे पहले चारोंधाम में हल्का हिमपात हुआ। इसके अलावा निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। देहरादून के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवा भी चली। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। शीतकाल में प्रदेश में बारिश की कमी के चलते तापमान में लगातार इजाफा हो रहा था।

प्रदेश में मार्च में अब तक 74 फीसद बारिश कम हुई है। बीते तीन सप्ताह में सामान्यत 28.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 7.3 मिमी रहा। यही वजह रही कि मार्च में भी पारे की रफ्तार मंद नहीं पड़ी। फरवरी में तो पारा नई ऊंचाई पर जा पहुंचा था। सोमवार को मौसम में आए बदलाव से पारे की रफ्तार पर अंकुश लगा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश होने की संभावना है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     30.5     17.7

उत्तरकाशी   26.5     14.6

मसूरी       15.3     10.3

टिहरी       20.0     12.0

हरिद्वार      35.5     17.6

जोशीमठ    19.6     09.8

पिथौरागढ़   25.2    08.4

अल्मोड़ा    26.8     09.1

मुक्तेश्वर    20.2     09.6

नैनीताल     23.1     12.0

यूएसनगर    33.4    14.0

चम्पावत     22.7    06.4

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉडीकॉन ड्रेस में सुहाना खान का दिखा ग्लैमरस अंदाज, स्टाइल पर फैंस हुए दिवाने
Next: राजस्थान में कोरोना की तीन गुना रफ़्तार हुई तेज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.