Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी लखनऊ व आस-पास के जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजधानी लखनऊ व आस-पास के जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
dhul_bhari_andhi_or_barish_6094961_835x547-m

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार को बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों में धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं.

जबकि कुछ इलाकों में आंधी और बारिश के भी हालत बन रहे हैं. बता दें सोमवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश से मौसम बदल गया था.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में मौसमी उठापठक की वजह से यह बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि पूर्वी और पश्चिम यूपी में आंधी और बारिश के हालात बन रहे हैं. बता दें सोमवार को राजधानी का अधिकतम पारा 37.7 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इससे पहले मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था. पूर्वी यूपी के मुकाबले पश्चिमी यूपी में इसका असर ज्यादा देखने को मिलने की बात कही गई है.

मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश साथ ही साथ चार से पांच जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है.

ताजा अनुमान के मुताबिक, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. इन जिलों में हवा के झोंकों के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है.

अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के और भी कई जिले इसकी चपेट में आ सकते हैं, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ ही जिलों में बदले मौसम का असर देखने को मिलेगा. 24 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम के फिर से साफ होने की संभावना जताई गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिए निर्देश। ….
Next: न्यूजीलैंड की टी20 टीम का ऐलान, इन दो नए खिलाड़ियों को टीम में चुना गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.