Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • न्यूजीलैंड की टी20 टीम का ऐलान, इन दो नए खिलाड़ियों को टीम में चुना गया
  • खेल
  • देश

न्यूजीलैंड की टी20 टीम का ऐलान, इन दो नए खिलाड़ियों को टीम में चुना गया

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
new_zealand_5654608_835x547-m

मेजबान न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मौजूदा सयम में वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का भी आयोजन होना है। इसी सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड यानी एनजेडसी ने टीम का ऐलान कर दिया है। 13 सदस्यीय टीम में पहली बार दो नए खिलाड़ियों को भी टीम में चुना गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने फिन एलेन और विल यंग को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया है। वहीं, चोट के बाद फिट हो चुके लॉकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने को भी टी20 टीम में जगह दी गई है। हालांकि, टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन और दिग्गज बल्लेबाज रोस टेलर फिट नहीं हैं। ऐसे में उनको टीम में जगह नहीं दी गई है। टीम का कप्तान अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी को बनाया गया है।

कीवी टीम के चयनकर्ता ने ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, जेम्स नीशम और काइल जैमीसन को टीम में नहीं चुना है। इन खिलाड़ियों को आइपीएल के 14वें सीजन से पहले आराम दिया गया है। इस सीरीज के ठीक बाद आइपीएल की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड टीम के कई खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा समय में जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को जीत मिली है।

वहीं, टी20 सीरीज की बात करें तो पहला मैच 28 मार्च को हैमिल्टन के सीडन पार्क में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 मार्च को नैपियर के मैकलीन पार्क में आयोजित होगा, जबकि आखिरी टी20 मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में 1 अप्रैल को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम इस प्रकार है

टिम साउथी (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, टॉड एस्ले, हैमिश बेनेट, मार्क चैंपमैन, डेवन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, इश सोढ़ी, फिन एलेन और विल यंग

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ व आस-पास के जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार
Next: SC ने मोरेटोरियम मामले में सुनाया अपना बहुप्रतीक्षित फैसला, कहा- पूरा ब्याज माफ करने का आदेश नहीं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.