Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो सगी बहनों की लाश मिलने से मचा हड़कंप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो सगी बहनों की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां शौच के लिए निकली दो सगी बहनों की डेड बॉडी एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया है.

दोनों बहनें एक ईंट-भट्ठे पर काम करती थीं. सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. मामला थाना बीसलपुर के गांव कासिमपुर का है.

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव कासिमपुर में सोनी नाम का एक भट्ठा लगा हुआ है, जिस पर अंशिका और पूजा काम करती थीं. सोमवार शाम 7:00 बजे दोनों घर से शौच के लिए निकली थीं. रात 10:00 बजे तक जब वे घर वापस नहीं आईं तो घरवालों ने दोनों ढूंढना शुरू किया.

इस दौरान एक बेटी शव (जिसकी उम्र तकरीबन 17 साल की थी) जमीन पर पड़ा मिला. घरवाले का कहना है कि वह रात भर दूसरी बेटी को ढूंढते रहे, मगर वह नहीं मिली.

मंगलवार सुबह घर वाले अपनी दूसरी बेटी की ढूंढने के लिए निकले तो उनको दूसरी बेटी (जिसकी उम्र तकरीबन 20 साल की बताई जा रही है) का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया. आनन-फानन में इसकी सूचना बीसलपुर थाने को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई.

शौच के लिए निकली थीं दो सगी बहनें, एक का शव पेड़ में लटका मिला तो दूसरे का  खेत में -pilibhit news two real sister dead body found police starts probe  upat

पीलीभीत के एसपी जयप्रकाश का कहना है कि दोनों बहनें सोमवार रात घर से निकली थीं. एक बहन की डेड बॉडी रात में मिल गई थी, जबकि दूसरी सुबह पेड़ से लटकी मिली है.

उन्‍होंने मामले की छानबीन करने की बात कही है. एसपी ने बताया कि लड़कियों के गले पर चोट के निशान हैं. यह निशान दोनों लड़कियों के गरदन पर मिले हैं. हर तरीके से छानबीन की जा रही. पूछताछ भी की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्‍य प्रदेश : ग्‍वालियर से आ रही बस और ऑटो की भीषण टक्‍कर में यात्रियों की मौत
Next: उत्तर प्रदेश : 24 मार्च को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में लगेगा रोजगार मेला

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.