Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्‍य प्रदेश : ग्‍वालियर से आ रही बस और ऑटो की भीषण टक्‍कर में यात्रियों की मौत
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्‍य प्रदेश : ग्‍वालियर से आ रही बस और ऑटो की भीषण टक्‍कर में यात्रियों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2021-03_703cf8d9-9587-41ad-9fa9-d5b42ff17653_Gwalior_Accident

इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर से आ रही है. यहां एक बस और ऑटो की भीषण टक्‍कर में 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्‍य लोग घायल हो गए. न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह शहर के पुरानी छावनी इलाके में हुई.

एडिशनल एसपी ने भी इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है. इस बीच मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर कहा कि ग्वालियर में बस और ऑटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई लोगों की जान गई जिससे मैं बहुत दुःखी हूं. प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता राशि दी जायेगी.

ग्वालियर सड़क हादसे पर एडिशनल एसपी ने कहा कि बस ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही थी और ऑटो ग्वालियर के बाहरी इलाके से अंदर की ओर जा रहा था. दोनों में आमने-सामने की टक्कर हुई है. हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हुई है. इनके शवों को मौके से अस्पताल रवाना किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

इस घटना को लेकर सिटी एसपी रवि भदौरिया ने बताया कि ऑटो रिक्शा में 13 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं. यह सभी लोग एक समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे, तभी मुरैना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी.

इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं. वहीं, चार अन्‍य घायलों की स्थिति गंभीर है. इस भीषण हादसे में जाने गंवाने वालों की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है.

Post navigation

Previous: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
Next: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो सगी बहनों की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.