Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • निकिता तोमर हत्याकांड मामले में आज कोर्ट लेगा फैसला, कॉलेज के बाहर मारी थी गोली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

निकिता तोमर हत्याकांड मामले में आज कोर्ट लेगा फैसला, कॉलेज के बाहर मारी थी गोली

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navbharat-times

फरीदाबाद के चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड मामले में कोर्ट की सुनवाई पूरी हो गई है. आज कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाने जा रही है. अदालत तय करेगी कि निकिता तोमर की हत्या में गिरफ्तार किए गए आरोपी तौसीफ, रेहान और अजरुद्दीन दोषी हैं या नहीं. दरअसल, 26 अक्टूबर 2020 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर को कॉलेज के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. आरोप है कि तौसीफ नामक युवक ने उसे गोली मारी थी. उसके साथ रेहान नामक एक युवक भी मौजूद था. जबकि अजरुद्दीन ने तौसीफ को हत्या में उपयोग किया गया हथियार मुहैया कराया था.

जानकारी के अनुसार, रोजका मेव निवासी तौसीफ नाम का शख्स 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था. वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव बनता था. आरोपी ने साल 2018 में छात्रा का किडनैप भी किया था, मगर बाद में समझौता हो गया था. निकिता के परिवार का कहना है कि यह लड़का कई वर्षों से निकिता को परेशान कर रहा था. हमने 2018 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को अरेस्ट कर लिया था. इसके बाद लड़के के परिजनों ने हाथ-पैर जोड़ लिए. हमने भी सोचा और मामला वापस ले लिया. उसके बाद कोई समस्या नहीं थी.

परिवार की ओर से यह भी बताया गया कि तौसीफ कुछ दिनों से वापस लड़की पर शादी का दबाव डाल रहा था. सोमवार शाम को लड़की एग्जाम देकर बाहर निकल रही थी. तौसीफ आया और जबरदस्ती गाड़ी में खींचने लगा. जब लड़की नहीं मानी तो उसने गोली मार दी. न तो लड़की, न परिवार और न कोई और, शादी के पक्ष में था.

Post navigation

Previous: पंजाब में कोरोना ने पसारे अपने पैर सरकार हुई सख्त। ….
Next: महाराष्ट्र के परभणी जिले में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए आज से 31 मार्च तक लगा लॉकडाउन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.