Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब में कोरोना ने पसारे अपने पैर सरकार हुई सख्त। ….
  • चंडीगढ़
  • देश
  • स्वास्थ्य

पंजाब में कोरोना ने पसारे अपने पैर सरकार हुई सख्त। ….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
orig_80_1615686053

पंजाब में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने लोगों के मन में डर और हलचल पैदा कर दी है. दरअसल ये वेरिएंट यूके से आया है. हाल ही में लिए गए 401 नये सैंपल में से 81 फीसदी सैंपल में ये वेरिएंट पाया गया है. इस वेरिएंट ने पंजाब में कोरोना को और तेजी से फैला दिया है.

दरअसल, दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने पाया है कि 81 फीसदी नमूनों में नए संस्करण की पहचान B 1.1.7 के रूप में की गई है. पंजाब में नए वेरिएंट के आने की वजह से लोग काफी परेशान हैं.

क्या ज्यादा तनाव की वजह से ये वायरस तेजी से फैल रहा है इसका पता लगाने के लिए सरकार टेस्टिंग पर नजर बनाए हुए है. ब्रिटेन से आए नए वेरिएंट ने मरने वालों की संख्या को बढ़ा दिया है.

राज्य में पिछले हफ्ते 15,836 नए कोरोना वायरस के मामले और 283 मौत के आंकड़े दर्ज किए गए थे. कैसिलाड में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 59% से ज्यादा है और मृत्यु दर 9 से 22 मार्च तक 79 फीसदी से ज्यादा हो गया है.

वहीं करीब 36 फीसदी मामले और 50 फीसदी मौत दोआब क्षेत्र से हुई हैं. जिसमें चार जिले शामिल हैं. वहीं जालंधर ने कोरोना के 2,200 मामलें और 55 मौत हुई हैं. जबकि होशियारपुर में 1,807 नए मामले सामने आये हैं.

राज्य सरकार अपने राज्य में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने में नाकाम रही है. वहीं लोगों ने मास्क ना लगा कर लापरवाही दिखाई है. इन दोनों वजह ने आज पंजाब में यूके वेरिएंट को फैलने में मदद की है.

वहीं सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ एथिकल एंड अफोर्डेबल हेल्थकेयर के अध्यक्ष डॉ राम कुमार ने कहा कि नया वेरिएंट ज्यादा घातक है इसलिए लोगों को सावधानी बरतने के अलावा पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है.

वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को 31 मार्च तक सप्ताह में कम से कम आठ घंटे और सात दिनों के लिए वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया है.

Post navigation

Previous: देश में लगेगा 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को कोरोना का टीका : मोदी सरकार
Next: निकिता तोमर हत्याकांड मामले में आज कोर्ट लेगा फैसला, कॉलेज के बाहर मारी थी गोली

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.