Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में अब होटलों- क्लबों मेंशराब की एक पूरी बोतल मंगाने का होगा ऑप्शन
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली में अब होटलों- क्लबों मेंशराब की एक पूरी बोतल मंगाने का होगा ऑप्शन

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
shraa

दिल्लीवासियों के पास जल्द ही होटलों और क्लबों में अपने टेबल पर शराब की एक पूरी बोतल मंगाने का ऑप्शन होगा. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की अगुवाई में मंत्रियों के एक समूह ने मंगलवार को आबकारी नीति को लेकर कई बड़े फैसले लिए है. अभी होटल या बार में शराब पैग के हिसाब से परोसी जाती है. मंत्रियों के समूह ने कहा कि यह होटल या बार की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी शख्स शराब की पूरी बोतल लेकर बाहर न जाए. बता दें कि दिल्ली में 1,000 से ज्यादा होटल, क्लब और रेस्तरां हैं, जिनके पास अपने ग्राहकों को शराब परोसने के लिए आबकारी लाइसेंस है.

मंत्रियों के समूह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ग्राहकों को गुणवत्ता वाली शराब की सेवा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अपने टेबल पर पूरी बोतल मंगाने की अनुमति दी जाएगी, किन्तु यह सुनिश्चित करना बार की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी कस्टमर परोसी गई शराब की बोतल को उनके परिसर से बाहर न ले जा सके. इसके साथ ही रेस्तरां, क्लब और होटल के छत, बालकनी, निचले क्षेत्र जैसे खुले स्थानों में शराब परोसने की मंजूरी दी जा सकती है. इसके साथ ही नोएडा की तरह दिल्ली में रेस्तरां और क्लब की टाइमिंग बढ़ाई जा सकती है. GOM ने कहा कि होटल, क्लब और रेस्तरां को थोक विक्रेताओं की जगह केवल खुदरा विक्रेताओं से खरीद ऑर्डर देना होगा.

इससे पहले दिल्ली सरकार ने अपनी आबकारी नीति में कई बड़े बदलाव किए. इसके बाद अब दिल्ली में शराब की दुकानें सरकार नहीं चलाएगी. यानी, अब यहां सरकारी ठेके नहीं होंगे. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को आबकारी नीतियों में किए बदलावों की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि शराब की दुकान चलाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर इन बस स्टैंड पर होगी कड़ी सुरक्षा, त्योहारों के लिए जारी होंगे दिशा- निर्देश
Next: देश में पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता, जानिए आज के ताजा दाम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.