Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली पुलिस ने किया ठगी के कॉल सेंटर का भांडाफोड़ मिली बड़ी सफलता
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली पुलिस ने किया ठगी के कॉल सेंटर का भांडाफोड़ मिली बड़ी सफलता

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
fake-call-center-1608109790

देश की राजधानी में चल रहे बड़े ठगी के कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. इस कॉल सेंटर के 37 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है. जनकपुरी और बिंदापुर इलाके में यह कार्रवाई की गई है. आसपास के लोगों को भनक तक नहीं थी कि ऐसा कुछ यहां चल रहा है. अब पुलिस मामले की जांच और गहराई से कर रही है.

पुलिस ने बताया है कि कॉल सेंटर के कर्मचारी मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि बन कर लोगों से संपर्क करते थे. इसके बाद में उनको अलग-अलग तरह के प्रलोभन देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली जाती थी. आश्चर्य की बात है कि इस गिरोह ने विदेशों में भी लोगों को शिकार बनाया है.

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने शिकायत मिली थी कि इन दो कॉल सेंटर्स से लोगों को ठगा जा रहा है. विदेशों में ठगी के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी. इसके बाद बिंदापुर और जनकपुरी के कॉल सेंटरों पर छापा मारा गया. यहां काम कर रहे मैनेजर, टीम लीडर और कॉल ऑपरेटर्स को गिरफ्तार किया गया.

जनकपुरी से 28 और बिंदापुर से 9 कर्मचारियों को दबोचा गया था. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से 56 डेस्टटॉप और 41 फोन जब्त किए थे. यह गिरोह इतना शातिर था कि कॉमर्सियल भवन के बजाय एक रिहायसी मकान से यह कॉलसेंटर चलाया जा रहा था. जांच में पता चला कि इस गिरोह ने कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को ठगा और 15 करोड़ रुपए कमा लिए.

पुलिस ने बताया कि यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों को धारा प्रवाह अंग्रेजी स्थानीय लहजे के साथ बोलने की ट्रेनिंग दी गई थी. इसके साथ ही कर्मचारियों को मोटी तनख्वाह भी दी जाती थी. मैनेजर को एक लाख, टीम लीडर को 75 लाख और कर्मचारियों को 30 से 50 हजार की तनख्वाह दी जा रही थी.

दिल्ली पुलिस का कहना है इस मामले में अभी जांच जारी है. ये ठगी के लिए अलग-अलग रास्ता अपनाते थे. इनका कोई एक तरीका नहीं था. ऐसे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इनका काम कहां तक फैला हुआ था. साथ ही इस आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है कि ऐसे और भी कॉल सेंटर हो सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एस्ट्राज़ेनेका ने वैक्सीन परीक्षणों में पुरानी जानकारी का उपयोग किया हो सकता है: US
Next: उत्तर प्रदेश सरकार ने की गाइडलाइन तय नहीं मिलेगी 21 साल से कम व्यक्ति को शराब

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.