Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध करने उतरे बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायक
  • देश
  • बिहार

आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध करने उतरे बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

बिहार विधानसभा में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष के विधायक आज आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं. इनका कहना है कि इसी तरह सरकार ने काली पट्टी बांध ली है. जब तक सीएम-डीएम माफ़ी नहीं मांगेंगे तब तक हम सदन का बॉयकॉट करेंगे.

आरजेडी विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि जब तक पटना के सीनियर एसपी, डीएम समेत तमाम पुलिसकर्मियों को डिसमिस नहीं किया जाएगा, तब तक सदन का बहिष्कार किया जाएगा. सदन के अंदर पांच साल तक विपक्षनहीं जाएगा.

बता दें कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के अभूतपूर्व हंगामे के बाद विपक्ष की अनुपस्थिति में विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 पास हो गया. इससे पहले आरजेडी विधायक अध्यक्ष के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए

उन्हें बाहर नहीं आने दिया इसके बाद मॉर्शल आए, मुश्किल से दरवाजा खुलवाया, फिर भी विधायक चेंबर से नहीं हटे और नारेबाजी भी की. विधायक जब नहीं माने तो अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया.

पुलिस ने भी विधायकों को समझाने की कोशिश की, विधायक नहीं माने और इसी बीच धक्का मुक्की भी हुई. स्थिति बेकाबू होते देख पटना के DM और SSP के नेतृत्व में पुलिस बल ने विधायकों को बल प्रयोग कर बाहर निकाला.

पुलिस के बल प्रयोग में CPI (M) के विधायक सतेंद्र यादव बेहोश हो गए. कई विधायक घायल भी हुए जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. महिला विधायकों के साथ भी बल प्रयोग किया गया. सारे हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल 2021 पास हो गया

Post navigation

Previous: भारत में आज ही के दिन लगा था पिछले साल लॉकडाउन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी घोषणा
Next: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए बम विस्फोट में हुई कई लोगों की मौत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.