Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए बम विस्फोट में हुई कई लोगों की मौत
  • देश
  • विदेश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए बम विस्फोट में हुई कई लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (14)

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को सुरक्षा बलों के कार्यालयों के बाहर सड़क के किनारे एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. चमन कस्बे में लेवीस मुख्यालय के बाहर हुए इस हमले की तत्काल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

चमन के सहायक पुलिस आयुक्त जकउल्लाह दुर्रानी ने कहा कि कम से काम चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. विस्फोटक को मोटरसाइकिल में लगाया गया था और इसका निशाना लेवीस मुख्यालय के बाहर मोबाइल (चल) पुलिस स्टेशन को निशाना बनाना था.

बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान के कराची में भी एक बम विस्फोट हुआ था. धमाके में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे. प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.

कराची के भीड़भाड़ वाले ओरंगी कस्बे में ये हमला एक खड़ी मोटरसाइकिल पर बम लगाकर किया गया था. रेंजर्स के एक वाहन के इलाके से गुजरने के दौरान विस्फोट हुआ था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध करने उतरे बिहार विधानसभा में विपक्ष के विधायक
Next: सदन में महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी से बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी बेहद खफा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.