Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच इतने रनों से जीता, शिखर धवन ने खेली अहम पारी
  • खेल
  • देश

भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच इतने रनों से जीता, शिखर धवन ने खेली अहम पारी

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2021-03_e832d78a-c55e-4276-a110-24f60c9f8d5e_INDIA

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 66 रन से जीता। इस जीत में ओपनर शिखर धवन के 98 रन की पारी अहम रही। मैच में वह भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन टीम के जीत में योगदान देकर काफी खुश हैं। उन्होंने मैच के बाद बताया कि जब वह शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए तो कैसा महसूस किया।

धवन ने 106 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 98 रन की शानदार पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं अपने प्रदर्शन के काफी खुश हूं, इससे कहीं ज्यादा इस चीज की खुशी है कि हमारी टीम को जीत मिली। मैंने काफी अच्छा जिम, रनिंग सेशन और नेट सेशन किया। इन सभी स्मार्ट वर्क का फायदा मिला। हम इस बात को जान रहे थे कि गेंद स्विंग और सीम हो रही है। तो यह जानते थे कि विकेट पर टिकना होगा और शरीर के करीब खेलना होगा।”

पहले वनडे में धवन ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 105 रन की साझेदारी निभाई। भारत ने इस मैच में इंग्लैंड के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में पूरी इंग्लिश टीम 251 रन पर ही सिमट गई। भारत ने 66 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर : नादेड में आज रात 12 बजे से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन
Next: RCB के इस चैंपियन गेंदबाज की हो रही शादी, IPL के शुरुआती मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.