Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीनी स्मार्टफोन रियलमी ने रियलमी की 8 सीरीज को देश में किया लॉन्च
  • गैजेट्स
  • देश
  • विदेश

चीनी स्मार्टफोन रियलमी ने रियलमी की 8 सीरीज को देश में किया लॉन्च

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navbharat-times

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत में अपनी रियलमी 8 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसके तहत कंपनी ने Realme 8 और Realme 8 Pro को बाजार में उतारा है.

लॉन्च के बाद आज Realme 8 Pro की पहली सेल है. फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू है. ये सेल फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी.

Realme 8 Pro के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. वहीं फोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की प्राइस 19,999 रुपये है.

इस फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट के अलावा टॉप लीडिंग स्टोर्स पर आज से शुरू की जाएगी. ऑफर की बात करें तो अगर आप ये फोन ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

Realme 8 Pro में 6.4 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. ये फोन एंड्रॉय 11 बेस्ड रियलमी यूआई 2.0 पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस है.

इसमें 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप बढ़ा भी सकते हैं. ये फोन इनफिनिट ब्लैक और इनफिनिट ब्लू कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. जल्द ही इल्युमिनेटिंग यलो कलर ऑप्शन में आ सकता है.

फोटोग्राफी की बात करें तो Realme 8 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल ब्लैक ऐंड वाइट सेंसर दिया गया है.

सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 4500mAh बैटरी दी गई है, जो 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है.

Realme 8 Pro का भारत में Redmi Note 10 से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये MIUI 12 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 678 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Redmi Note 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है.

Post navigation

Previous: खुलकर मुस्कुराने के पहले इन उपायों से अपने होंठो को बनाये और भी खूबसूरत
Next: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास हमारे लिए वक्त नहीं : सासंद संजय राउत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.