Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर किया वार। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर किया वार। ….

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने भारतीय जनता पार्टी पर किया वार। ….

सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. कभी योगी सरकार में मंत्री रहे राजभर ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. राजभर ने बीजेपी को भारतीय झूठ पार्टी कहा. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी पर आज गुजरातियों का कब्जा हो गया है.

 

राजभर ने कहा कि अटल जी के समय पर बीजेपी भारतीय जनता पार्टी थी, लेकिन अब ये भारतीय झूठ पार्टी हो गई है. राजभर यही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि आज पूरी पार्टी पर गुजरातियों का कब्जा हो गया है. राजभर ने कहा यूपी का राज्यपाल, देश के गृह मंत्री, प्रधानमंत्री सब गुजराती हैं.

यहां तक कि कई एजेंसियों के चीफ भी गुजरात मूल के हैं राजभर ने आगे कहा कि देश का पैसा लेकर भागने वालों में भी गुजराती हैं. यहां तक कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिन्हें ठेका दिया जा रहा है वो भी गुजरात मूल के हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गंगा सफाई के नाम पर देश को लूटा है. बीजेपी कहती है कि गंगा जी को साफ कर दिया, लेकिन ये कहते हुए इन्हें शर्म नहीं आती है. गंगा मां के नाम पर अरबों रूपये लूट लिया गया.

ये लोग गंगा के नाम पर देश बेच रहे हैं. इसके अलावा राजभर ने योगी सरकार को जीरो नंबर भी दिया. राजभर ने कहा कि अगर मैं मंत्री होता तब भी में बीजेपी सरकार को जीरो नंबर देता.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 और 2 अप्रैल को बंद रहेगा हाईकोर्ट मुकदमों की भी नहीं होगी ई-फाइलिंग
Next: इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिरर सेल्फी शेयर कर सुजैन ने लिखा, काश! मैं लड़का होती

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.