Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप, 24 घंटों में मिले 62 हजार नए मामलें, 291 मरीजों की गई जान
  • देश
  • स्वास्थ्य

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप, 24 घंटों में मिले 62 हजार नए मामलें, 291 मरीजों की गई जान

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

जानलेवा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है. देशभर में एक बार फिर कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. 161 दिनों बाद रिकॉर्ड पहली बार 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,258 नए कोरोना केस आए और 291 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 30,386 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को 62,212 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल मामले– एक करोड़ 19 लाख 8 हजार 910
  • कुल डिस्चार्ज– एक करोड़ 12 लाख 95 हजार
  • कुल एक्टिव केस– चार लाख 52 हजार 647
  • कुल मौत– एक लाख 61 हजार 240
  • कुल टीकाकरण– 5 करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 डोज दी गई

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है.

करीब 6 करोड़ टीके के दिए गए डोज
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. कोरोना टीकाकरण के 70वें दिन तक कुल पांच करोड़ 81 लाख 9 हजार 773 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. बीते दिन कुल 26 लाख 5 हजार वैक्सीन की खुराक दी गई. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी.

महाराष्ट्र में 24 घंटों में 36,902 मामले आए
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रोजाना महाराष्ट्र में ही दर्ज हो रहे हैं. राज्य में कल कोरोना के 36 हजार 902 नए केस आए. वहीं कल 112 लोगों की मौत हो गई. हालांकि इस महामारी को मात देकर 17,019 लोग ठीक भी हुए हैं. राज्य में अबतक कोरोना के 26 लाख 37 हजार 735 केस दर्ज हो चुके हैं. इनमें से 53 हजार 907 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी दो लाख 82 हजार 451 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में अबतक 23 लाख लोग ठीक हुए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र सरकार ने 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू का ऐलान, जानिए किन चीजों पर रहेगी सख्त प्रतिबंध
Next: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरे का दूसरा व आखिरी दिन, मतुआ समुदाय से करेंगे भेंट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.