Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरे का दूसरा व आखिरी दिन, मतुआ समुदाय से करेंगे भेंट
  • देश
  • मेन स्लाइड

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरे का दूसरा व आखिरी दिन, मतुआ समुदाय से करेंगे भेंट

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

पीएम मोदी शुक्रवार को बांग्लादेश के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे. आज पीएम मोदी का बांग्लादेश में दूसरा व आखिरी दिन है. पहला दिन कूटनीतिक लिहाज से अहम था, जबकि आज का दिन सियासी संदेश से भरा रहने वाला है. पश्चिम बंगाल में जब लोग 30 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग कर रहे होंगे, तो पीएम मोदी इस दौरान बांग्लादेश में मंदिरों में दर्शन कर रहे होंगे. पीएम मोदी सबसे पहले जेशोरेश्वरी काली मंदिर जाएंगे.

इतना ही नहीं पीएम मोदी आज ओराकांडी के मतुआ समुदाय के मंदिर में भी जाएंगे. ओराकांडी वही स्थान है, जहां मतुआ समुदाय के संस्थापक हरिशचंद्र ठाकुर का जन्म हुआ था. मतुआ समुदाय बंगाल चुनाव में वोटों के लिहाज से बेहद अहम है. शनिवार यानी आज पीएम मोदी गोपालगंज में शेख मुजीब उर रहमान की कब्र पर भी जाएंगे. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय नेता होंगे. मोदी बंगबंधु-बापू म्यूजियम का शुभारंभ भी करेंगे.

पीएम मोदी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ वार्ता भी करेंगे. इस दौरान दोनों के बीच कई समझौतों पर दस्तखत किए जाएंगे. बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन ने पीएम मोदी की यात्रा से पहले कहा था कि दोनों देशों के बीच कम से कम पांच करार पर दस्तखत होने की संभावना है. इसके साथ ही कई प्रोजेक्टस् का भी वर्चुअल उद्घाटन भी होगा. शनिवार की शाम दिल्ली वापस लौटने से पहले पीएम मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से भी मिलेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप, 24 घंटों में मिले 62 हजार नए मामलें, 291 मरीजों की गई जान
Next: UK: होली मिलन के जगहों पर रखेगी सख्ती, भीड़ जुटने पर लगी रोक, जानिए दिशा- निर्देश

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 7 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 7 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 7 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.