Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Birthday Special: रामचरण तेजा के जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ उनका RRR से राम लुक
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

Birthday Special: रामचरण तेजा के जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ उनका RRR से राम लुक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
ram1_5c9a180255294

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण तेजा आज यानि 27 मार्च को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एस.एस राजामौली की मोस्ट अवेटेड और बहुचर्चित फिल्म ट्रिपल आर (RRR) से एक्टर का लुक आउट हो गया है। राम के किरदार में रामचरण तेजा काफी जंच रहे हैं। एक्टर का लुक वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

फर्स्ट लुक में रामचरण तेजा नारंगी रंग की धोती में हाथ में धनुष बाण लिए चट्टानों के बीच खड़े होकर आसमान की तरफ निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर तेज दिख रहा है। इस लुक को मेकर्स ने एक्टर के बर्थडे के एक दिन पहले ही आउट कर दिया था। जो की एक्टर के बर्थडे के मौके पर जबरदस्त ट्रेंड हो रहा है।

हाल ही में फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक आउट हुआ था। इस फिल्म में एक्ट्रेस सीता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से आलिया तेलुगु फिल्म से कदम रखने जा रही हैं।     View this post on Instagram           

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

RRR की बात करें तो, फिल्म का बैकड्रॉप 1920 में सेट किया गया है। जहां आपको सीता राम राजू और कोमराम भीम नाम के दो किरदारों के आसपास घूमेगी। फिल्म में सीता राम राजू का रोल रामचरण प्ले करेंगे तो वहीं कोमराम भीम का रोल जूनियर एनटीआर प्ले करने वाले है। ये दोनों ही स्वतंत्रता सेनानी बने नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आने वाले है।  

अजय फिल्म में नॉर्थ इंडिया के स्वतंत्रता सेनानी बने दिखेंगे। ट्रिपल आर काफी बड़े बजट की फिल्म की है। फिल्म को करीब 300 करोड़ में बनाया जा रहा है। फिल्म तेलगू, तमिल, मलयालम औऱ हिंदी समेत कई और भाषाओं में भी रिलीज होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की जनता को लगेगा अब बिजली का बड़ा झटका बिजली की दरों में लगभग 16 % बढ़ोतरी
Next: विराट कोहली को इस स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बनाया है अपना शिकार, जानिए….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.