Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विराट कोहली को इस स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बनाया है अपना शिकार, जानिए….
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

विराट कोहली को इस स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बनाया है अपना शिकार, जानिए….

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 336 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने और भी तूफानी बल्लेबाजी की और जीत के लिए मिले 337 रन के लक्ष्य को 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारतीय टीम इस मैच में इनके बड़े टोटल को भी सेव नहीं कर पाई और उसे 6 विकेट से हार मिली। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल, कप्तान विराट कोहली व रिषभ पंत ने काफी अच्छी पारी खेली।

विराट को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले स्पिनर बने आदिल रशीद

दूसरे वनडे में विराट कोहली और भी लंबी पारी खेल सकते थे, लेकिन उनकी इनिंग का अंत इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद ने कर दिया और वो 66 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली को इस बार आउट करने के साथ ही आदिल रशीद ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब वो विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। आदिल रशीद ने विराट कोहली का शिकार नौवीं बार किया और अपने साथी स्पिनर मोइन अली व ग्रेम स्वान को पीछे छोड़ दिया। मोइन अली और ग्रेम स्वान ने विराट को बतौर स्पिनर 8-8 बार अपना शिकार बनाया है।

विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले स्पिनर्स-

9 – आदिल रशीद

8 – मोइन अली

8 – ग्रीम स्वान

7 – एडम जंपा

7 – नाथन लियोन

विराट को सबसे ज्यादा बार आउट किया है टिम साउथी ने

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर स्पिनर विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में आदिल रशीद नंबर एक पर जरूर आ गए हैं, लेकिन ओवरऑल अगर बात करें तो इस मामले में टिम साउथी नंबर एक पर हैं। यानी इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने का कमाल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने किया है। साउथी विराट कोहली को अब तक 10 बार आउट कर चुके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज-

10 बार- टिम साउथी

09 बार- आदिल रशीद

08 बार- बेन स्टोक्स

08 बार- जेम्स एंडरसन

08 बार- मोइन अली

08 बार- ग्रीम स्वान

Post navigation

Previous: Birthday Special: रामचरण तेजा के जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ उनका RRR से राम लुक
Next: जून तक बढ़ी इन दस्तावेजों की वैधता, कोरोना को देखते हुए सड़क परिवहन मंत्रालय ने लिया निर्णय

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.