Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में लगातार दूसरे दिन मिले 62 हजार नए केस, 24 घंटों में 312 संक्रमितों की हुई मौत
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में लगातार दूसरे दिन मिले 62 हजार नए केस, 24 घंटों में 312 संक्रमितों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
covid-19-Vaccine-image-620x400

भारत में सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं. लगातार दूसरे दिन 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. ये इस साल सबसे ज्यादा संख्या भी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,714 हजार नए कोरोना केस आए और 312 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 28,739 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 62,258 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल मामले– एक करोड़ 19 लाख 71 हजार 624
  • कुल डिस्चार्ज– एक करोड़ 13 लाख 23 हजार 762
  • कुल एक्टिव केस– चार लाख 46 हजार 310
  • कुल मौत– एक लाख 61 हजार 552
  • कुल टीकाकरण– 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 डोज दी गई

महाराष्ट्र में इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा केस
महाराष्ट्र में कोविड-19 से 166 लोगों की मौत होने की शनिवार को पुष्टि हुई, जो पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा संख्या है. इसके अलावा संक्रमण के 35,726 नए मामले भी सामने आए. राज्य की राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 6,130 नए मामले सामने आए, जो महामारी शुरू होने के बाद से शहर में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है. मुंबई में कोविड के और 12 मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 11,645 पहुंच गई.

राज्य में कुल मृतक संख्या शनिवार को बढ़ कर 54,073 पहुंच गई. संक्रमण के 35,726 नए मामले सामने आने से अब संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 26,73,461 पहुंच गई. कोविड-19 के 14,523 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दिए जाने के साथ अबतक उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 23,14,579 हो गई.

छह करोड़ से ज्यादा कोरोना टीका लगे
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 27 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 21 लाख 54 हजार 170 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.35 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 95 फीसदी है. एक्टिव केस 3.80 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 6वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

Post navigation

Previous: जो बिडेन ने इतने भारतीय सामानों 25% तक प्रतिशोधात्मक शुल्क लगाने का रखा प्रस्ताव
Next: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, द्वारका एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, राहत और बचाव कार्य जारी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.